scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर में बीते दो वर्ष में हुईं हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की सूची

जम्मू-कश्मीर में बीते दो वर्ष में हुईं हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की सूची

Text Size:

जम्मू, चार मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक तकनीशियन की मौत हो गई और दो पायलट घायल हो गए। यह सितंबर 2021 से जम्मू-कश्मीर में इस तरह की पांचवी घटना है। पिछली दुर्घटनाओं की संक्षिप्त जानकारी इस प्रकार है;

25 जनवरी 2021: सेना का हेलीकॉप्टर ‘ध्रुव’ पंजाब सीमा के पास कठुआ जिले के लखनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

3 अगस्त, 2021: सेना का रुद्र हेलीकॉप्टर कठुआ-पठानकोट सीमा के निकट रंजीत सागर बांध में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दोनों पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल अभीत सिंह और कैप्टन जयंत जोशी की मौत हो गई। सिंह का शव 15 अगस्त को बांध से निकाला गया था जबकि जोशी का शव 17 अक्टूबर को निकाला गया था।

21 सितंबर, 2021: सेना का चीता हेलीकॉप्टर उधमपुर जिले के पटनीटॉप के पास घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दोनों पायलट- मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत की मौत हो गई।

11 मार्च, 2022: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उसके सह-पायलट मेजर संकल्प यादव की मौत हो गई और लेफ्टिनेंट कर्नल-रैंक का अधिकारी पायलट घायल हो गये।

भाषा जोहेब माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments