scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत ने प्रौद्योगिकी में मजाक उड़ाने वाले देशों को दिया करारा जवाबः चौहान

भारत ने प्रौद्योगिकी में मजाक उड़ाने वाले देशों को दिया करारा जवाबः चौहान

Text Size:

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की प्रौद्योगिकी ताकत पर संदेह जताने वालों को देश ने करारा जवाब दिया है और अब यह प्रौद्योगिकी के मामले में उनके बराबर या थोड़ा आगे हो चुका है।

चौहान ने ‘स्मार्ट होम एक्सपो’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि कई साल पहले दूसरे देश प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की पहल का मजाक बनाया करते थे लेकिन अब उन्हें करारा जवाब मिल चुका है।

उन्होंने कहा, ‘जब दूसरे देश प्रौद्योगिकी के मामले में हमसे आगे थे और हम इस दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे तो ये देश व्यंगात्मक लहजे में कहते थे कि ‘तुम्हारे पास आटा नहीं है, तुम डाटा का क्या करोगे? लेकिन आज हम उन देशों के बराबर या आगे हो चुके हैं।’

चौहान ने इस प्रदर्शनी को स्मार्ट प्रौद्योगिकी एवं नवोन्मेष की दिशा में भारत की प्रगति का सटीक उदारहण बताते हुए कहा, ‘मैं प्रदर्शनी देखकर काफी प्रभावित हुआ हूं कि आज प्रौद्योगिकी में हमें महारत मिल चुकी है।’

दिल्ली के प्रगति मैदान में चार-छह मई तक आयोजित इस प्रदर्शनी में 200 से अधिक ब्रांड अपने उन्नत प्रौद्योगिकी उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। इनमें हैवल्स, पैनासोनिक, एलजी, फिलिप्स, टाटा होम और जीएम जैसे ब्रांड भी शामिल हैं।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments