scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमविदेशकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की ब्रिटेन यात्रा के दौरान अनुसंधान सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की ब्रिटेन यात्रा के दौरान अनुसंधान सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया

Text Size:

(अदिति खन्ना)

लंदन, 29 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा ‘इंपीरियल कॉलेज लंदन’ की यात्रा के दौरान ‘कार्बन कैप्चर’ और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन के बीच अनुसंधान सहयोग पर प्रमुख रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है।

जितेंद्र सिंह इस सप्ताह ब्रिटेन की यात्रा पर हैं।

सिंह को उन परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिन पर दोनों देशों के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने ध्यान केंद्रित किया है। केंद्रीय मंत्री ने प्रमुख शोध विश्वविद्यालय में भारतीय छात्रों के साथ संवाद भी किया।

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद सहित मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने समझौतों के पहले इंपीरियल कॉलेज की प्रयोगशालाओं का मुआयना किया।

केंद्रीय मंत्री सिंह ने शुक्रवार को अपनी यात्रा के दौरान कहा, ‘‘सबसे बेहतर बात है कि दोनों देश सदियों से बहुत ही सहज संबंध साझा करते हैं इसलिए यह विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए चीजों को आसान बनाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उल्लेखनीय बात यह है कि इंपीरियल कॉलेज लंदन जैसे सभी संस्थानों में भारत से छात्र और छात्राओं की अच्छी खासी संख्या है और यहां के शिक्षक इन्हें बेहद सम्मान और अपेक्षा की भावना के साथ देख रहे हैं।’’

भाषा

शफीक धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments