scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 14.29 प्रतिशत बढ़कर 4,566 करोड़ रुपये पर

कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 14.29 प्रतिशत बढ़कर 4,566 करोड़ रुपये पर

Text Size:

मुंबई, 29 अप्रैल (भाषा) कोटक महिंद्रा बैंक ने शनिवार को कहा कि बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 14.29 प्रतिशत बढ़कर 4,566 करोड़ रुपये हो गया।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक का एकल शुद्ध लाभ बढ़कर 3,496 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,767 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 14,925 करोड़ रुपये हो गया।

इसकी शुद्ध ब्याज आय 4,521 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 6,103 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़कर 5.75 प्रतिशत हो गया।

बैंक का सकल एनपीए सालाना आधार पर 2.34 प्रतिशत से घटकर 1.78 प्रतिशत रहा गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments