scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : भिवंडी में गोदाम ढहा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

महाराष्ट्र : भिवंडी में गोदाम ढहा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Text Size:

ठाणे, 29 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में शनिवार को दो मंजिला गोदाम ढहने के कारण वहां रहने और काम करने वाले कई लोग फंस गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि मनकोली के वालपाड़ा इलाके में घटनास्थल पर बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है क्योंकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

उन्होंने बताया, “वर्धमान कंपाउंड में दो मंजिला इमारत दोपहर करीब पौने दो बजे ढह गई। ऊपरी मंजिल पर चार परिवार रहते थे, जबकि नीचे के तल पर मजदूर काम करते थे।”

उन्होंने बताया कि भिवंडी, ठाणे और आसपास के अन्य क्षेत्रों के दमकल वाहनों को तलाशी और बचाव कार्यों में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments