scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजयशंकर ने डोमिनिकन गणराज्य में दूतावास का उद्घाटन किया

जयशंकर ने डोमिनिकन गणराज्य में दूतावास का उद्घाटन किया

Text Size:

सेंटो डोमिंगो, 29 अप्रैल (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने डोमिनिकन गणराज्य में भारत के दूतावास का अधिकृत रूप से उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली लातिन अमेरिका और कैरिबियन में अपने संपर्क को बढ़ा रहा है और इस कदम से सहयोग के एक नए चरण की शुरुआत होगी।

जयशंकर अपने पहले आधिकारिक दौरे पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ”डोमिनिकन गणराज्य के उपराष्ट्रपति रैक्वेल पेना के साथ यहां भारत के दूतावास का उद्घाटन करने का सुअवसर मिला।”

उन्होंने कहा, ”आज भारत के लिए और डोमिनिकन गणराज्य के साथ उसके संबंध के लिए बहुत गर्व का दिन है। मुझे आपकी (रैक्वेल पेना) उपस्थिति में अधिकारिक रूप से यहां स्थापित दूतावास का उद्घाटन करने का अवसर मिला है।”

जयशंकर ने यहां एक कारोबारी आयोजन में कहा, ”डोमिनिकन गणराज्य ने 2006 में भारत में अपना दूतावास स्थापित किया था। हमें ऐसा करने में थोड़ा अधिक समय लगा।”

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments