नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) शनिवार को भाषा की विभिन्न फाइलों से दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
प्रादे31 चुनाव कर्नाटक लीड मोदी
कांग्रेस ने 91 बार अलग-अलग तरह से मुझे अपमानित किया है : मोदी
हुमनाबाद (कर्नाटक), कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘जहरीला सांप’ वाली टिप्पणी को लेकर पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और उसके नेता अब तक 91 बार अलग-अलग तरह से उन्हें अपमानित कर चुके हैं।
प्रादे29 अदालत गुजरात राहुल लीड सुनवाई
सुनवाई प्रक्रिया को लेकर ‘गंभीर दोषपूर्ण तथ्यों के आधार पर’ राहुल को दोषी ठहराया गया : सिंघवी
अहमदाबाद, वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को गुजरात उच्च न्यायालय से कहा कि राहुल गांधी की ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी से जुड़े एक आपराधिक मानहानि मामले की सुनवाई प्रक्रिया को लेकर ‘‘गंभीर दोषपूर्ण तथ्यों के आधार पर’’ कांग्रेस नेता की दोषसिद्धि हुई।
दि6 पहलवान दूसरी लीड कांग्रेस प्रियंका
प्रियंका ने पहलवानों के प्रति समर्थन जताया, सरकार पर बृजभूषण के सामने नतमस्तक होने का आरोप लगाया
नयी दिल्ली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों से शनिवार को मुलाकात कर उनके प्रति समर्थन जताया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एक बाहुबली एवं माफिया के सामने नतमस्तक हो गई है।
दि8 रक्षा सेना महिलाएं तोपखाना
सेना की तोपखाना रेजीमेंट में पहली बार शामिल हुईं पांच महिला अधिकारी
नयी दिल्ली, भारतीय सेना ने पहली बार अपनी तोपखाना (आर्टिलरी) रेजीमेंट में पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया है।
अर्थ3 ईडी लीड बायजूस
ईडी ने बायजूस के सीईओ रवींद्रन के दफ्तर, आवास पर छापे मारे
नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी कंपनी बायजूस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रवींद्रन बायजू के बेंगलुरु स्थित कार्यालय और आवासीय परिसर पर छापे मारे तथा वहां से ‘‘आपत्तिजनक’’ दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किया।
प्रादे22 मणिपुर चुराचांदपुर हिंसा स्थिति
मणिपुर : चुराचांदपुर में बदमाशों ने सरकारी इमारत में आग लगाई, शनिवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू
इम्फाल, मणिपुर के हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर में अज्ञात बदमाशों ने एक सरकारी इमारत में आग लगा दी और जिले में शनिवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
खेल7 खेल दौड़ अभिलाष
अभिलाष टॉमी प्रतिष्ठित ‘गोल्डन ग्लोब रेस’ पूरी करने वाले पहले भारतीय
तिरुवनंतपुरम, नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी कमांडर अभिलाष टॉमी प्रतिष्ठित ‘गोल्डन ग्लोब रेस’ पूरी करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
वि9 मन की बात संरा
‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सीधा प्रसारण होगा
न्यूयॉर्क, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सीधा प्रसारण किया जाएगा।
वि8 जयशंकर कूटनीति
सीमा प्रबंधन समझौतों के उल्लंघन के कारण चीन के साथ भारत के संबंध ‘असामान्य’ : जयशंकर
सांतो डोमिंगो, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत यह सुनिश्चित करना चाहता है कि विशिष्टता की मांग किए बिना सभी देशों के साथ उसके संबंध बढ़ते रहें।
खेल8 खेल शास्त्री कोहली
रोहित की गैर-मौजूदगी में डब्ल्यूटीसी फाइनल जैसे बड़े मैचों में कोहली करें कप्तानी : शास्त्री
नयी दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा अगर किन्हीं कारणों से उपलब्ध नहीं रहते हैं तो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जैसे बड़े मैचों में विराट कोहली को कप्तानी सौंपी जानी चाहिये।
भाषा
गोला पारुल
पारुल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.