मुंबई, 28 अप्रैल (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी एल एंड टी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 46 प्रतिशत बढ़कर 501 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि बेहतर मार्जिन से उसका लाभ बढ़ा है।
एल एंड टी फाइनेंस का पूरे वित्त वर्ष 2022-23 का एकीकृत शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत उछलकर 1,623 करोड़ रुपये हो गया।
एलएंडटी फाइनेंस ने कहा कि खुदरा कर्ज, कुल ऋण का 75 प्रतिशत हो गया, जिससे कंपनी को बेहतर मार्जिन मिला। एक साल पहले की अवधि में यह 51 प्रतिशत था।
भाषा रिया रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.