scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशगोवाः आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार

गोवाः आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार

Text Size:

पणजी, 28 अप्रैल (भाषा) गोवा पुलिस ने शुक्रवार को आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया और खेले जा रहे क्रिकेट मैचों पर कथित रूप से सट्टेबाजी में 14 लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) निधिन वालसन ने बताया कि छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले आरोपी कथित तौर पर पणजी के बाहरी इलाके पोरवोरिम शहर के एक विला से रैकेट चला रहे थे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 38,000 रुपये नकद, 47 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, तीन एलईडी टीवी सहित 25 लाख रुपये से अधिक के अन्य गैजेट बरामद किए हैं।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments