scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशदिल्ली मेट्रो में ‘अश्लील हरकत’ करते हुए व्यक्ति का वीडियो वायरल होने पर पुलिस को नोटिस जारी

दिल्ली मेट्रो में ‘अश्लील हरकत’ करते हुए व्यक्ति का वीडियो वायरल होने पर पुलिस को नोटिस जारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मेट्रो ट्रेन में कथित तौर पर अश्लील हरकत करते हुए एक व्यक्ति का वीडियो वायरल होने के संबंध में शहर की पुलिस को नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आयोग ने कहा कि एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को दिल्ली मेट्रो में बेशर्मी से ‘अश्लील हरकत’ करते हुए देखा जा सकता है। उसने कहा, ‘‘यह बहुत ही गंभीर मामला है।’’

आयोग ने मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति और एक मई तक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है।

आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मालीवाल ने कहा, “सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक शख्स को दिल्ली मेट्रो में बेशर्मी से हस्तमैथुन करते हुए देखा जा सकता है। यह बहुत ही घिनौनी और परेशान करने वाली घटना है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली मेट्रो में इस तरह के मामले अधिक से अधिक सामने आ रहे हैं और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।’’

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments