नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 430 रुपये टूटकर 60,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 670 रुपये की गिरावट के साथ 75,080 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अक्षय तृतीया पर खुदरा मांग में सुधार होने की संभावना है। इस दिन कीमती सामान और सोना खरीदने का शुभ दिन माना जाता है। अक्षय तृतीया शनिवार को है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,988 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी घटकर 25.12 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.