scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशमप्र : नगर निकाय का उप अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

मप्र : नगर निकाय का उप अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

Text Size:

छतरपुर (मध्य प्रदेश), 21 अप्रैल (भाषा) छतरपुर में स्थानीय निकाय के एक उप अभियंता को शुक्रवार को भवन निर्माण की अनुमति देने के एवज में 30 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि उप अभियंता ने मकान निर्माण की अनुमति देने के एवज में उमेश चौरसिया से रिश्वत मांगी थी।

डीएसपी ने कहा कि चौरसिया ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक लोकायुक्त पुलिस से की, जिसने जाल बिछा कर आरोपी को उसके कार्यालय में 30,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए पकड़ा।

उन्होंने कहा कि उप अभियंता पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।

भाषा सं दिमो अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments