पुडुचेरी, 21 अप्रैल (भाषा) पुडुचेरी के सोरापेट गांव में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड निमोनिया से मौत हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य निदेशक जी. श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में कोविड से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,981 हो गई है।
श्रीरामुलु ने बताया कि रोगी को 19 अप्रैल को गोरिमेडु के सरकारी चेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को गंभीर कोविड निमोनिया से उसकी मृत्यु हो गई।
श्रीरामुलु ने बताया कि वह व्यक्ति एक शराब का पुराना आदी और मधुमेह से पीड़ित था।
स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटों के दौरान 823 नमूनों की जांच की गई और जांच के दौरान कोविड के 41 नए मामले सामने आए।
निदेशक ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में कोविड के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 391 है। पिछले 24 घंटों में 108 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,74,819 हो गई है।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.