scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशत्रिपुरा में पार्टी संगठन को पुन: संगठित करेगी माकपा : जितेंद्र चौधरी

त्रिपुरा में पार्टी संगठन को पुन: संगठित करेगी माकपा : जितेंद्र चौधरी

Text Size:

अगरतला, 21 अप्रैल (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) त्रिपुरा में पार्टी संगठन को पुन: संगठित करने के लिए कदम उठाएगी। प्रदेश पार्टी सचिव जितेंद्र चौधरी ने यह जानकारी दी।

चौधरी ने आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच साल के कार्यकाल में लोकतांत्रिक मूल्यों का ‘‘गला घोंट’’ दिया गया है और उन्होंने सभी लोकतांत्रिक ताकतों से इन्हें बहाल करने के वास्ते हाथ मिलाने की अपील की।

उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर चिंतन करने के लिए संपन्न सत्र के बाद बृहस्पतिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘2023 के विधानसभा चुनाव में प्रतिभाओं का एक दल सामने आया है जिसने सभी खतरों तथा धमकियों को धता बताते हुए काम किया। हमने त्रिपुरा में लोकतंत्र बहाल करने का आंदोलन जारी रखने के लिए संगठन को पुन: संगठित करने का फैसला किया है।’’

पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा ने अपनी पार्टी के विरोधी वोट बैंक में विभाजन का फायदा उठाकर चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए माकपा, टिपरा मोथा समेत भाजपा विरोधी ताकतों को मजबूत करना चाहती है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments