scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशदिल्ली में दिन में हल्की बारिश होने की संभावना

दिल्ली में दिन में हल्की बारिश होने की संभावना

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं आज दिन में शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई थी।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान, अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 151 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments