scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगत24 अप्रैल को रूस जाएगा फियो का प्रतिनिधिमंडल

24 अप्रैल को रूस जाएगा फियो का प्रतिनिधिमंडल

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) निर्यातकों की प्रमुख संस्था फियो ने शुक्रवार को बताया कि कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से 50 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग की यात्रा पर जाएगा।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि चार दिवसीय दौरा 24 अप्रैल से शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि रूसी बाजार में अपार संभावनाएं हैं और इस यात्रा से नए व्यापार अवसरों का पता लगाया जा सकेगा।

सहाय ने कहा, ”हम रूस को अपना निर्यात बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि यह एक प्रमुख बाजार है। व्यापार प्रतिनिधिमंडल निर्यात के अवसरों का पता लगाएगा।”

फियो के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा, ”हमने चालू वित्त वर्ष में रूस को पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक निर्यात करने का लक्ष्य तय किया है।”

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments