scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशफॉरेंसिक दल ने कोलकाता में सिलेंडर विस्फोट की जांच शुरू की

फॉरेंसिक दल ने कोलकाता में सिलेंडर विस्फोट की जांच शुरू की

Text Size:

कोलकाता, 21 अप्रैल (भाषा) कोलकाता में फॉरेंसिक दल ने गार्डन रीच इलाके में एक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट की घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस घटना में दो नाबालिग समेत 21 लोग घायल हो गए थे।

यह विस्फोट बृहस्पतिवार शाम को बिछलीघाट रोड पर स्थित एक मकान के भूतल पर हुआ था जब इसमें रह रहे लोग भोजन पका रहे थे।

विस्फोट के बाद आग लगने से 21 लोग झुलस गए थे और उनमें से तीन की हालत गंभीर है जबकि बाकी लोगों की हालत स्थिर है तथा उनका एक अस्पताल में इलाज हो रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि फॉरेंसिक दल घटनास्थल से नमूने एकत्रित करेगा और विस्फोट की वजह का पता लगाने के लिए इन नमूनों की रासायनिक जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘विस्फोट की वजह गैस का रिसाव लग रही है लेकिन हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि क्या विस्फोट के पीछे कोई और वजह है।’’

भाषा

गोला सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments