भुवनेश्वर, 20 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नौ मई को अपने गृह जिले मयूरभंज (ओडिशा) का दौरा कर सकती हैं और बारीपदा में महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हो सकती हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संतोष कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रपति के निजी सचिव का सहमति पत्र मिलने के बाद यह घोषणा की।
मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार नौ मई को अपने गृह जिले का दौरा करेंगी, जबकि राज्य की यह उनकी तीसरी यात्रा होगी।
हालांकि, राष्ट्रपति भवन ने अभी इस पर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।
इससे पहले, मुर्मू ने इस साल फरवरी में और पिछले साल नवंबर में ओडिशा का दौरा किया था। दोनों यात्राएं शिक्षण संस्थानों से जुड़ी थीं।
भाषा साजन पारुल
पारुल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.