scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशराष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिनने से टीएमसी की विस्तार की योजना प्रभावित नहीं होगी : अभिषेक बनर्जी

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिनने से टीएमसी की विस्तार की योजना प्रभावित नहीं होगी : अभिषेक बनर्जी

Text Size:

कोलकाता, 20 अप्रैल (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि टीएमसी का राष्ट्रीय दल का दर्जा समाप्त होने से पश्चिम बंगाल के बाहर विस्तार करने की पार्टी की योजना प्रभावित नहीं होगी।

अभिषेक बनर्जी ने दोहराया कि तृणमूल कांग्रेस चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ कानूनी विकल्प आजमाने पर विचार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए सवाल किया कि टीएमसी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा इसलिए तो नहीं छीन लिया गया, क्योंकि पार्टी केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘कुशासन’ के खिलाफ मुखर थी।

चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया था। वहीं, उसने आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय दल का दर्जा दे दिया था।

भाषा पारुल अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments