scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशसना में भगदड़ की घटना पर भारत ने यमन की सरकार और लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

सना में भगदड़ की घटना पर भारत ने यमन की सरकार और लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) भारत ने यमन की राजधानी सना में भगदड़ की घटना में कम से कम 78 लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को गहरा शोक व्यक्त किया।

खबरों के मुताबिक, सना में मुसलमानों के पाक महीने रमजान के दौरान वित्तीय सहायता वितरण के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बुधवार देर रात भगदड़ मचने से कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 73 अन्य लोग घायल हो गए थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “हम सना में हुई दुखद घटना पर यमन की सरकार और लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।”

बागची ने कहा, “यह दुखद घटना ऐसे समय में हुई है, जब संघर्ष प्रभावित यमन में कुछ उत्साहजनक घटनाक्रम सामने आ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “विशेष रूप से, हम पिछले कुछ दिनों में हुए संघर्ष के बीच संबंधित पक्षों द्वारा लगभग 1,000 कैदियों की रिहाई का स्वागत करते हैं।”

भाषा

पारुल अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments