scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशदक्षिण एशियाई प्रतिभाओं को हॉलीवुड में बढ़ावा देने में मदद करना चाहती हूं : प्रियंका चोपड़ा जोनास

दक्षिण एशियाई प्रतिभाओं को हॉलीवुड में बढ़ावा देने में मदद करना चाहती हूं : प्रियंका चोपड़ा जोनास

Text Size:

मुंबई, 20 अप्रैल (भाषा) अभिनेत्री और निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनास (40) ने कहा कि जब उन्होंने ‘हॉलीवुड’ का रुख किया था तो उन्हें कोई मदद नहीं मिली लेकिन वह चाहती है कि वो भारत और दक्षिण एशिया के कलाकारों ‘हॉलीवुड’ में बढ़ावा दें।

अभिनेत्री ने कहा,’मुझे लगता है कि अब यह मेरी ज़िम्मेदारी है कि मैं उन लोगों की मदद करूं जो मुझसे मदद चाहते हैं क्योंकि मेरे पास यह नहीं था … यह हमेशा अच्छा होता है जब आप फिल्म जगत में आते हैं, और कोई कहता है ‘मैं आपकी मदद करूंगा। मेरे पास अब बॉलीवुड और हॉलीवुड में उन दोस्तों का साथ है जिनके साथ मैंने काम किया।’

दक्षिण एशियाई प्रतिभाओं के लिए प्री-ऑस्कर पार्टी आयोजित करने के पीछे के मकसद को लेकर उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि यह आयोजन ये दिखाने के लिए था कि ‘हम सिर्फ एक या दो नहीं हैं। हम 400 हैं, हम बहुत सारे हैं। हम सत्ता की मांग करते हैं।’

प्रियंका ने कहा कि अब, उनके प्रोडक्शन बैनर ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’ के माध्यम से, उनका लक्ष्य ‘लोगों की मदद करना’ है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने 2017 में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म, ‘बेवॉच’ में अभिनय किया था। इसके अलावा वो हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘द मैट्रिक्स: रेसररेक्शन्स’ में भी नजर आई।

प्रियंका चोपड़ा की आगामी सीरीज ‘सिटाडेल’ में वह रिचर्ड मैडेन के साथ दिखाई देगी।

‘सिटाडेल’ अमेजन स्टूडियो और रूसो ब्रदर्स के एजीबीओ द्वारा निर्मित है। जासूसी ड्रामा ‘सिटाडेल’ 28 अप्रैल को प्रदर्शित होंगी।

भाषा साजन नरेश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments