scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशराहुल ने मुखर्जी नगर में सिविल सेवा और एसएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं से मुलाकात की

राहुल ने मुखर्जी नगर में सिविल सेवा और एसएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं से मुलाकात की

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में पहुंचकर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कई युवाओं से मुलाकात की।

राहुल गांधी उस दिन इन युवाओं से मिले जब मानहानि के मामले में दोषसिद्धि को चुनौती देने वाली उनकी याचिका सत्र अदालत में खारिज हो गई।

राहुल गांधी मुखर्जी नगर में सड़क किनारे इन युवाओं के साथ बैठकर बातचीत करते देखे गए। मुलाकात के दौरान इन युवाओं ने परीक्षा की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गत मंगलवार की शाम अचानक यहां बंगाली मार्केट और पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में पहुंचे थे, जहां उन्होंने गोलगप्पे, तरबूज और कुछ अन्य पकवानों का लुत्फ उठाया था।

भाषा हक

हक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments