नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) भारत को 2030 तक 280 गीगावॉट की स्थापित सौर क्षमता के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सालाना 30 गीगावॉट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ने की जरूरत होगी। अमेरिका की मेरकॉम कैपिटल ने यह जानकारी दी है।
मेरकॉम कैपिटल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राज प्रभु ने कहा, ‘‘घरेलू नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की मदद और समर्थन के लिए सरकार के कई कदम काफी सकारात्मक हैं।’’
उन्होंने कहा कि सरकार ने इस क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्पादन से जुड़ा प्रोत्साहन कार्यक्रम, नवीकरणीय विनिर्माण क्षेत्र और कुछ अन्य पहल की हैं। हालांकि, नवीकरणीय ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के सरकार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नीति निश्चिंतता और इन योजनाओं का समय पर कार्यान्वयन जरूरी है।
उन्होंने कहा, हमें खुद को सालाना 10 गीगावॉट के उद्योग की मानसिकता को बदलकर इसे 30 गीगावॉट करना होगा।
भाषा रिया अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.