जम्मू, 20 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के एक वाहन में एक संदिग्ध विस्फोट के बाद आग लग जाने से कम से कम दो जवानों की मौत हो गयी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भाता धुरियान क्षेत्र में एक राजमार्ग पर यह घटना घटी।
सूत्रों ने प्रारंभिक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आकाशीय बिजली गिरने की वजह से यह विस्फोट हुआ।
उन्होंने बताया कि दो-तीन जवानों की जान चली गयी।
उन्होंने बताया कि सेना के जवान और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गये हैं।
घटनास्थल पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है।
भाषा राजकुमार सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.