scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशपंजाब : मान ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर रूपनगर जेल में अंसारी को सुविधाएं देने का लगाया आरोप

पंजाब : मान ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर रूपनगर जेल में अंसारी को सुविधाएं देने का लगाया आरोप

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

चंडीगढ़, 20 अप्रैल (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा और गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को रूपनगर जेल में ‘‘सुविधाएं’’ मुहैया कराने का आरोप लगाया।

मोहाली में रंगदारी के एक मामले में अंसारी को जनवरी 2019 से अप्रैल 2021 तक रूपनगर जेल में रखा गया था।

मान ने कहा कि उन्होंने मामले में अंसारी का बचाव करने के लिए रखे गए अधिक वेतन वाले वकीलों के लिए 55 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने से संबंधित एक फाइल को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अधिवक्ताओं को काम पर रखने के लिए जिम्मेदार कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे नेताओं से राशि वसूलने पर विचार करेगी।

मान ने बृहस्पतिवार को अंसारी का नाम लिए बिना ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश के अपराधी को रूपनगर कारागार में तमाम सुविधाओं के साथ रखा गया… 48 बार वारंट जारी होने के बाद भी उसे पेश नहीं किया गया… 55 लाख रुपये के वकील उसके लिए रखे गए। मैंने इस संबंध में आई फाइल लौटा दी है। इस संबंध में आदेश पारित करने वाले तत्कालीन मंत्रियों से यह राशि वसूलने पर विचार कर रहा हूं।’’

उच्चतम न्यायालय का रुख करने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को अंसारी की हिरासत मिली। अंसारी पर उत्तर प्रदेश में कई मामले दर्ज हैं। हिरासत मिलने के बाद अंसारी को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में स्थानांतरित किया गया है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments