scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशमुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी पर मुकदमा

मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी पर मुकदमा

Text Size:

बलिया (उप्र), 19 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध बुधवार को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के रेवती कस्बे के रहने वाले अजीम नामक व्यक्ति ने बुधवार को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की ।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही उसने धार्मिक भावना आहत कर दो वर्गो के बीच सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया है।

इस मामले में अजीम के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड विधान और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments