scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशसिद्धरमैया ने वरुणा से नामांकन भरा

सिद्धरमैया ने वरुणा से नामांकन भरा

Text Size:

मैसुरु (कर्नाटक), 19 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मैसुरु जिले की वरुणा विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया के साथ पूर्व मंत्री एच सी महादेवप्पा और अन्य कांग्रेस नेता भी थे।

सिद्धरमैया के बेटे डॉ यतींद्र सिद्धरमैया वरुणा से मौजूदा कांग्रेस विधायक हैं।

आठ बार विधायक रह चुके 75 वर्षीय सिद्धरमैया वरुणा से दो बार चुनाव जीत चुके हैं और 2008 में यहां से जीत हासिल करने के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता बने। वह 2013 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री बने थे।

सिद्धरमैया ने नामांकन दाखिल करने से पहले विभिन्न मंदिरों में दर्शन किये।

भारतीय जनता पार्टी ने निवर्तमान सरकार में मंत्री वी सोमन्ना को वरुणा से सिद्धरमैया के विरुद्ध उतारा है।

भाषा

वैभव नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments