नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) लंदन के वित्तीय प्रौद्योगिकी मंच टाइड की भारत में अगले वर्ष दिसंबर तक 10 लाख लघु एवं मझोले उद्यमों (एसएमई) को जोड़ने की योजना है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन में एसएमई-केंद्रित प्रमुख वित्तीय मंच टाइड ने दिसंबर, 2022 में भारत में प्रवेश के बाद 50,000 एसएमई जोड़े थे।
भारत में मंच की शीघ्र स्वीकार्यता और बाजार क्षमता को देखते हुए टाइड को विश्वास है कि दिसंबर, 2024 तक 10 लाख एसएमई मंच से जुड़ जाएंगे और उसके डिजिटल कारोबार बैंकिंग का लाभ उठाएंगे।
बयान के अनुसार, इसी साल मार्च में गूगल प्ले स्टोर पर टाइड के 2.25 लाख ऐप डाउनलोड किए जा चुके थे।
भाषा अनुराग अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.