scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशसितंबर से विशाखापत्तनम से राज्य का शासन चलाऊंगा : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

सितंबर से विशाखापत्तनम से राज्य का शासन चलाऊंगा : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

Text Size:

श्रीकाकुलम (आंध्र प्रदेश), 19 अप्रैल (भाषा) मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि आंध्र प्रदेश में शासन के विकेंद्रीकरण के तहत राज्य सरकार सितंबर से विशाखापत्तनम से काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखने के मौके पर श्रीकाकुलम जिले के नौपाड़ा गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘विशाखापत्तनम राज्य में सभी के लिए एक स्वीकार्य शहर है। इसे राज्य के सभी लोगों का समर्थन प्राप्त है। शासन के विकेंद्रीकरण के हिस्से के रूप में इस सितंबर से मैं विशाखापत्तनम से सरकार चलाऊंगा।’’

बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम मुख्यमंत्री रेड्डी की तीन राजधानी की रणनीति के मद्देनजर महत्वपूर्ण है, जिसके तहत अमरावती में एक विधायी राजधानी, कुरनूल में न्यायिक राजधानी और विशाखापत्तनम में कार्यकारी राजधानी स्थापित करना शामिल है।

भाषा

शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments