(तस्वीरों के साथ)
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा ) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार शाम अचानक यहां बंगाली मार्केट और पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में पहुंचे, जहां उन्होंने गोलगप्पे, तरबूज और कुछ अन्य पकवानों के लुत्फ उठाए।
उन्होंने बंगाली मार्केट में गोलगप्पे खाये और वहां मौजूद लोगों से हाथ भी मिलाया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुरानी दिल्ली भी गये और वहां तरबूज खाया। राहुल ने जामा मस्जिद के सामने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का अभिवादन किया और कई लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।
उल्लेखनीय है कि रमजान का महीना होने के कारण पुरानी दिल्ली में और दिनों की तुलना में अभी ज्यादा भीड़भाड़ रहती है।
भाषा हक सुरभि सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.