scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशनोएडा में 57 लाख रुपये के साइबर धोखाधड़ी में एक गिरफ्तार

नोएडा में 57 लाख रुपये के साइबर धोखाधड़ी में एक गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा, 18 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश साइबर अपराध पुलिस ने आमेजन के लॉजिस्टिक पार्टनर के साथ हुए 57 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस कथित धोखाधड़ी में शामिल पांच अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के हिसार जिले का रहने वाला आरोनी करण गावा (22) 12वीं पास है और उसे साइबर अपराध शाखा की नोएडा इकाई ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने 2021 में दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में यह गिरफ्तारी की है।

भाषा सं संअर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments