scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 193 रुपये बढ़कर 60,373 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 193 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,373 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 17,655 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,014.60 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments