scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशमुंबई में कबाड़ गोदाम में लगी आग पर पांच घंटों के बाद पाया गया काबू

मुंबई में कबाड़ गोदाम में लगी आग पर पांच घंटों के बाद पाया गया काबू

Text Size:

मुंबई, 18 अप्रैल (भाषा) मुंबई के पूर्वी हिस्से में मंडला के एक लकड़ी के कबाड़ के गोदाम में मंगलवार तड़के आग लग गई जिसे बुझाने के लिये दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि मंडला इलाके में घाटकोपर-मानखरुद लिंक रोड पर एक मंदिर के पास स्थित कबाड़ निगम के गोदाम में मंगलवार तड़के करीब करीब तीन बजे आग लग गई।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 12 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर सुबह पौने नौ बजे तक काबू पा लिया गया। फिलहाल आग को बुझाने के बाद घटनास्थल को ठंडा करने का काम चल रहा है।

उन्होंने कहा, “किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।”

आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चला है।

भाषा

प्रशांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments