scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशजब तक जीवित हूं, राकांपा के लिए काम करूंगा : अजित पवार

जब तक जीवित हूं, राकांपा के लिए काम करूंगा : अजित पवार

Text Size:

मुंबई, 18 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि वह जब तक जीवित हैं, अपनी पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। इसके साथ ही पवार ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने करीबी विधायकों के एक गुट के साथ गठबंधन कर सकते हैं।

विपक्ष के नेता पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राकांपा में किसी तरह के मतभेद और उनके भाजपा से हाथ मिलाने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

पवार ने कहा, “हम सभी (पार्टी विधायक) राकांपा के साथ हैं। मैं जब तक जीवित रहूंगा, राकांपा के लिए काम करता रहूंगा।’’

भाषा अविनाश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments