scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशगुजरात : बोटाद में डेमू ट्रेन के तीन कोच आग में जले

गुजरात : बोटाद में डेमू ट्रेन के तीन कोच आग में जले

Text Size:

बोटाद (गुजरात), 17 अप्रैल (भाषा) गुजरात के बोटाद रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी डीजल-इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (डेमू) ट्रेन में सोमवार को आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल के मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक माशूक अहमद ने बताया कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है क्योंकि ट्रेन खाली थी। ट्रेन हर रोज शाम छह बजे ध्रांगध्रा के लिए चलती है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।’’

बोटाद नगरपालिका के दमकल अधिकारी राजूद धधाल ने कहा कि आग दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर लगी जिसमें ट्रेन के तीन कोच जल गए। आग को शाम चार बजकर 25 मिनट पर तीन दमकल गाड़ियों की मदद से बुझा लिया गया।

भाषा सुरभि अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments