scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपीडब्ल्यूसी इंडिया कर्मचारियों के कल्याण पर तीन साल में 600 करोड़ रुपये खर्च करेगी

पीडब्ल्यूसी इंडिया कर्मचारियों के कल्याण पर तीन साल में 600 करोड़ रुपये खर्च करेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) वित्तीय परामर्श देने वाली कंपनी पीडब्ल्यूसी इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह अपने कर्मचारियों के कौशल विकास और तरक्की के लिए अगले तीन साल में 600 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगी।

सलाहकार कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले तीन वर्षों का लोगों पर काफी अधिक प्रभाव पड़ा है। ऐसे में लोग अपने कामकाज के तरीके का फिर से मूल्यांकन कर रहे हैं।

पीडब्ल्यूसी इंडिया ने कहा कि वह अपनी नयी योजना के जरिए अपने कर्मचारियों के समग्र विकास और भलाई के लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने को प्रतिबद्ध है।

भारत में पीडब्ल्यूसी के चेयरमैन संजीव कृष्णन ने कहा कि इस पहल से लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments