scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशभाजपा ने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की, अरविंद लिंबावली की जगह पत्नी को टिकट

भाजपा ने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की, अरविंद लिंबावली की जगह पत्नी को टिकट

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिये 10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने हुबली-धारवाड़ मध्य सीट से महेश तेंगिनाकाई को मैदान में उतारा है, जहां से टिकट ना मिलने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

भाजपा ने महादेवपुरा सीट से वर्तमान विधायक अरविंद लिंबावली का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर पार्टी ने उनकी पत्नी मंजुला अरविंद लिंबावली को टिकट दिया है। अरविंद लिंबावली 2008 से इस सीट पर लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।

भाजपा ने राज्य की 224 विधानसभा सीट में से 222 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 189 और दूसरी सूची में 23 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। अब दो सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है।

कर्नाटक में 224 सीट पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और नतीजों की घोषणा 13 मई को की जाएगी।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments