नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौला तेल खली की कीमत 41 रुपये की गिरावट के साथ 2,741 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के अप्रैल माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 41 रुपये यानी 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,741 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 2,130 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की गई बिकवाली से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.