scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशनवी मुंबई में मौसम विभाग की कोई वेधशाला नहीं जहां गर्मी के कारण 12 लोग मारे गये

नवी मुंबई में मौसम विभाग की कोई वेधशाला नहीं जहां गर्मी के कारण 12 लोग मारे गये

Text Size:

मुंबई, 17 अप्रैल (भाषा) नवी मुंबई में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की एक भी वेधशाला नहीं है जहां रविवार को एक कार्यक्रम में एकत्रित 12 लोगों की लू लगने से मौत हो गयी।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर आईएमडी ने नवी मुंबई के खारघर इलाके में तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया था जहां रविवार को पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी मुंबई में स्थित सांताक्रूज वेधशाला के आंकड़ों के आधार पर यह अनुमान लगाया गया था। हालांकि क्षेत्र में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।

नवी मुंबई के राबाले इलाके में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की सबसे नजदीकी वेधशाला में तापमान मापा गया। इस वेधशाला का संचालन ठाणे-बेलापुर औद्योगिक संघ करता है।

आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 2017 में वेधशाला का पुनरुद्धार किया गया था और यहां पर्याप्त स्तर पर तापमान संबंधी पर्यवेक्षण नहीं होता।

उन्होंने कहा, ‘‘जब किसी कार्यक्रम स्थल के पास कोई वेधशाला नहीं होती तो हमारा प्रोटोकॉल है कि हम सबसे नजदीकी वेधशाला के आधार पर पूर्वानुमान जारी करें।’’

मुंबई के उपनगरों में महानगर की तरह मजबूत मौसम विज्ञान ढांचा नहीं है।

भाषा

वैभव मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments