scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशस्टालिन ने विस कार्यवाही का सांकेतिक भाषा में प्रसारण शुरू किया

स्टालिन ने विस कार्यवाही का सांकेतिक भाषा में प्रसारण शुरू किया

Text Size:

चेन्नई, 17 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मूक बधिर लोगों की सुविधा के लिए यूट्यूब और टीवी चैनलों पर सांकेतिक भाषा में विधानसभा की कार्यवाही प्रसारित करने की पहल सोमवार को शुरू की।

विधानसभा अध्यक्ष एम अप्पावु की मौजूदगी में स्टालिन ने यह पहल शुरू की और सांकेतिक भाषा के दुभाषियों ने संकेत भाषा में इसे प्रस्तुत किया। विधानसभा की कार्यवाही को अब सांकेतिक भाषा में समझाया जाएगा और यूट्यूब तथा टेलीविजन चैनलों पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

स्टालिन ने दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण विभाग की इस पहल को तमिलनाडु विधानसभा सचिवालय में शुरू किया। इस दौरान मंत्री और शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे।

भाषा गोला नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments