दुमका (झारखंड), 15 अप्रैल (भाषा) झारखंड के दुमका जिले में शनिवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने 65 वर्षीय एक पंचायत मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जरमुंडी के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शिवेंद्र ने बताया कि सरैयाहाट थाना क्षेत्र के हंसडीहा इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने बरहीट पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू पर गोली चला दी।
एसडीपीओ ने बताया कि घटना के समय वह घर लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि मुर्मू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट ले जाया गया, जहां एक चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि हत्या की जांच शुरू कर दी गई है और हत्या के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है।
उन्होंने बताया कि घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने हंसडीहा हाई स्कूल के पास सड़क जाम कर दी।
भाषा जितेंद्र जितेंद्र वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
