scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतटीवीएस के सेवानिवृत्त चेयरमैन को एआईएमए ने किया सम्मानित

टीवीएस के सेवानिवृत्त चेयरमैन को एआईएमए ने किया सम्मानित

Text Size:

चेन्नई, 15 अप्रैल (भाषा) देश में प्रबंधन के शीर्ष निकाय ‘अखिल भारतीय प्रबंधन संघ’ (एआईएमए) ने प्रमुख वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर कंपनी के सेवानिवृत्त चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया है।

कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि श्रीनिवासन को ‘वर्ष के असाधारण संस्था निर्माता’ का सम्मान दिया गया है। यह पुरस्कार ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने किसी संस्था के निर्माण में असाधारण दृष्टिकोण और नेतृत्व का प्रदर्शन किया हो।

कंपनी के मुताबिक, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रीनिवासन को यह सम्मान दिया।

इस मौके पर श्रीनिवासन ने आभार जताते हुए कहा कि पिछले 40 वर्षों में साथ काम करने वाले हजारों लोगों ने मिलकर टीवीएस मोटर को एक संस्था बनाने में योगदान दिया है।

भाषा अनुराग प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments