scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशगोवा में भाजपा के लोकसभा चुनावी अभियान की शुरुआत करने के लिए रविवार को शाह की रैली

गोवा में भाजपा के लोकसभा चुनावी अभियान की शुरुआत करने के लिए रविवार को शाह की रैली

Text Size:

पणजी, 15 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रविवार को गोवा के पोंडा में होने वाली रैली प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

भाजपा की गोवा इकाई के महासचिव नरेंद्र सवाईकर ने कहा कि शाह रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे राज्य पहुंचेंगे, जिसके बाद वह संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक के बाद शाह पणजी से करीब 30 किलोमीटर दूर फरमागुडी शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

सवाईकर ने कहा, ‘‘हम रैली में 25,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं। गठबंधन सहयोगी भी रैली में हिस्सा लेंगे। यह रैली गोवा में भाजपा के लोकसभा चुनावी अभियान की शुरुआत होगी।’’

भाषा शफीक पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments