scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशफिल्मकार खालिद मोहम्मद का नया उपन्यास अक्टूबर में आएगा

फिल्मकार खालिद मोहम्मद का नया उपन्यास अक्टूबर में आएगा

Text Size:

(दिल्ली-62 से जारी समाचार में राव राजा हुकुम सिंह के नाम का उल्लेख हटाते हुए)

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) फिल्मकार और समीक्षक खालिद मोहम्मद का नया उपन्यास वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित एक हत्याकांड की गुत्थियों पर आधारित है। यह घोषणा किताब के प्रकाशक वेस्टलैंड बुक्स ने शुक्रवार को की।

‘द इम्परफैक्ट प्रिंस’ शीर्षक वाले उपन्यास में खोजी पत्रकार शिफा सैयद कुरैशी की कहानी है। कहानी उनके सौतेले भाई राव राजा जयवीर सिंह के जीवन के इर्दगिर्द है।

‘मम्मो’, ‘सरदारी बेगम’ और ‘जुबैदा’ जैसी फिल्मों के लेखक खालिद मोहम्मद ने कहा, ‘‘ ‘द इम्परफैक्ट प्रिंस’ मेरे दिल का एक हिस्सा है जिसे मैंने पहले कभी अलग करने का साहस नहीं किया।’’

मोहम्मद ‘फिजा’, ‘तहजीब’ और ‘सिलसिले’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं।

उपन्यास इस साल अक्टूबर में जारी किया आएगा।

भाषा वैभव माधव वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments