scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशराजस्थान में अधिकतम तापमान में वृद्धि

राजस्थान में अधिकतम तापमान में वृद्धि

Text Size:

जयपुर, 14 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। श्रीगंगानगर 42.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

जयपुर मौसम केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 41.0 डिग्री सेल्सियस (औसत से दो डिग्री ज्यादा) दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि अगले तीन चार दिनों तक ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क बने रहने तथा तापमान में और 1-2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

प्रवक्ता ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 18 अप्रैल को सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में 18-19 अप्रैल के दौरान मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी/तेज हवाएं व हल्की बारिश होने की संभावना है।

भाषा कुंज अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments