(तस्वीरों के साथ)
चेन्नई, 14 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि, मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शुक्रवार को यहां संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
रवि ने इस अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में भारत रत्न आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ई. के. पलानीस्वामी ने सलेम में आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मुख्यमंत्री और निष्कासित अन्नाद्रमुक नेता ओ. पन्नीरसेल्वम, अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम नेता टी. टी. वी. दिनाकरण, एमडीएमके प्रमुख वाइको, माकपा पोलित-ब्यूरो सदस्य जी. रामकृष्णन आदि ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आंबेडकर के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मंत्रियों, विधायकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भारती पार्क में आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भाषा जितेंद्र जितेंद्र अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.