scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल: बंगाली नववर्ष के मौके पर कोलकाता मे पुस्तक मेले का आयोजन होगा

पश्चिम बंगाल: बंगाली नववर्ष के मौके पर कोलकाता मे पुस्तक मेले का आयोजन होगा

Text Size:

कोलकाता, 13 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ‘नव वर्षो’ यानी बंगाली नववर्ष के मौके पर पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

‘नव वर्षो बोई उत्सव’ नाम के इस कार्यक्रम में जाने-माने 75 प्रकाशक हिस्सा लेंगे।

इस मेले का आयोजन ‘पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड’ द्वारा किया जाएगा, जो वार्षिक अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला भी आयोजित करता है।

पुस्तक मेले का आयोजन दक्षिणी कोलकाता स्थित जोधपुर पार्क में किया जाएगा।

गिल्ड के महासचिव त्रिदेब चटर्जी ने कहा कि इससे पहले मेले का आयोजन पहली बार फरवरी 2021 में आयोजित किया गया था।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘पिछले संस्करण के दौरान कोविड़ महामारी और कड़े प्रतिबंधों के कारण लोग आकर्षित नहीं हो पाए थे। हालांकि, इस बार हम बेहतर प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं, खासकर दक्षिण कोलकाता के लोगों से।’’

उन्होंने कहा कि आयोजकों को पिछली बार की अपेक्षा इस बार अधिक बिक्री होने की उम्मीद है।

भाषा साजन अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments