scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशकर्नाटक में हेलीपैड पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

कर्नाटक में हेलीपैड पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

Text Size:

मंगलुरु (कर्नाटक), 13 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के उडुपी जिले के एक हेलीपैड पर बृहस्पतिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहां मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कोल्लूर मूकाम्बिका मंदिर जाने के लिए पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री के काफिले के हेलीपैड से मंदिर के लिए रवाना होने के बाद अरेशिरूर हेलीपैड पर एक हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के दौरान आग लग गई।

सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के पंखे से आग लग गई थी। इससे पहले कि कोई बड़ा नुकसान होता दमकल कर्मियों ने उसे बुझा दिया।

इस हादसे की वजह से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कोल्लूर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की।

भाषा निहारिका मनीषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments