scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशआईजीआई हवाई अड्डे और हिसार हवाई अड्डे के बीच रेल सम्पर्क मुहैया कराने के प्रस्ताव को मंजूरी

आईजीआई हवाई अड्डे और हिसार हवाई अड्डे के बीच रेल सम्पर्क मुहैया कराने के प्रस्ताव को मंजूरी

Text Size:

चंडीगढ़, 12 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे और हिसार में महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच रेल संपर्क के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि रेल गलियारा बिजवासन, गुरुग्राम, गढ़ी हरसरू, सुल्तानपुर, फरुखनगर और झज्जर से होकर गुजरेगा।

यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्य सचिव एवं एचआरआईडीसी के अध्यक्ष संजीव कौशल की अध्यक्षता में हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचआरआईडीसी) की बैठक में परियोजना की व्यवहार्यता रिपोर्ट पेश की गई।

कौशल ने कहा कि अब हरियाणा सरकार परियोजना के लिए रेल मंत्रालय से मंजूरी लेगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में गढ़ी हरसरू-फरुखनगर-झज्जर के रास्ते रेल संपर्क विकसित किया जाएगा जबकि दूसरे चरण में हिसार हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए कार्य होगा।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments