scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशयुवती की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने के मामले में महिला गिरफ्तार

युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने के मामले में महिला गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा, 12 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक युवती को बदनाम करने के लिए उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

थाना फेस -3 के प्रभारी विजय कुमार ने बुधवार को बताया कि एक युवती ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक अन्य महिला ने उसके पुरुष दोस्त के साथ उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया डाल दी हैं।

कुमार ने बताया कि इस बाबत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

भाषा सं. नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments